February 6, 2026

उपायुक्त शिमला ने पांच मनोनीत पार्षदों को दिलाई शपथ

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बचत भवन में नगर निगम शिमला के पांच मनोनीत पार्षदों अश्वनी कुमार सूद, गोपाल शर्मा, विनोद कुमार भाटिया, गीतांजली भागड़ा व राजकुमार शर्मा को शपथ दिलाई।
उन्होंने इन पार्षदों को बधाई दी और शिमला नगर निगम के विकासात्मक कार्यों में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर ऊमा कौशल, पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, संयुक्त आयुक्त बाबूराम शर्मा, अन्य अधिकारी गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author