September 23, 2026

राज्यपाल की शांता कुमार से भेंट

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अपने दो दिवसीय प्रवास पर कांगड़ा पहुंचे। पालमपुर पहुंचने पर उन्होंने यामिनी परिसर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के निवास जाकर उनसे भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने संसदीय कार्यकाल की स्मृतियों को याद किया। हिमाचल प्रदेश के विकास को लेकर भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और भौगोलिक क्षेत्र की भी चर्चा की। इस अवसर पर, शांता कुमार ने राज्यपाल को “निज पथ का अविचल पंथी” अपनी आत्मकथा भी भेंट की।

About The Author