शिमला में 9वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 9वें संस्करण का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में किया। गेयटी थिएटर शिमला में आयोजित इस कार्यक्रम ने दुनिया भर की सिनेमाई उत्कृष्टता के तीन दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुई जिसमें सिनेमा और संस्कृति की दुनिया को एक मंच पर प्रदर्शित किया।
अपने उद्घाटन सम्बोधन में, मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम के रूप में सिनेमा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “शिमला का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव हमारे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बन गया है, जो हिमाचल प्रदेश और वैश्विक फिल्म समुदाय के बीच गहरे संबंध को बढ़ावा देता है। सिनेमा के माध्यम से, हम अपनी संस्कृति, मूल्यों और कहानियों को दुनिया के साथ साझा करते हैं।”
इस महोत्सव में 20 देशों और 24 राज्यों की फिल्मों का विविध चयन शामिल है, जिसमें लघु, वृत्तचित्र और फीचर फिल्में हैं, जो दर्शकों को सिनेमाई अनुभवों की एक मनोरम श्रृंखला पेश करती हैं। इस वर्ष 38 अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी, 62 राष्ट्रीय और 5 हिमाचल प्रदेश की फिल्मों का प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक तौर पर चयन कर लिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, ईरान, कनाडा, चीन, चेक गणराज्य, तुर्की, नेपाल, मिस्र, बांग्लादेश, इटली, पोलैंड, अर्जेंटीना, स्वीडन, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के फिल्म निर्माता, फ्रांस और दुबई भाग ले रहे हैं। जबकि भारत से इक्कीस राज्य भाग ले रहे हैं, जैसे केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, मणिपुर, असम, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कश्मीर, उत्तराखंड , उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश।
शिमला का तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सूचना और प्रसारण मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश सरकार के भाषा कला और संस्कृति विभाग के सहयोग से हिमालयन वेलोसिटी द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो दुनिया भर की सिनेमा कला का जश्न मनाता है। इस महोत्सव का उद्देश्य फिल्म के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समावेशिता को बढ़ावा देना है।