September 20, 2026

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आपदा से बचाव का दिया सन्देश

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के सन्दर्भ में 15 अक्टूबर, 2023 तक समर्थ 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। समर्थ-2023 के तहत प्रत्येक उपमण्डल के दो स्थानों पर सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जागरूकता अभियान की इस कड़ी में आज स्वर साधना कला मंच के कलाकारों द्वारा जुब्बल बाजार व सरस्वती नगर सावड़ा में तथा भगवती संस्कृतिक मंडल शंठा के कलाकारों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में लोगों को जागरूक किया गया। इसी प्रकार, पूजा कला मंच शंगीन के कलाकारों द्वारा मशोबरा व सुन्नी बाजार में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, आगजनी जैसे विषय पर जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों को भूकंप की तैयारी और सुरक्षा के लिए उठाये जाने वाले 7 स्टेप के बारे में भी जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने आपदा के समय लोगों को बचाव के उपायों तथा टोल फ्री नंबर 108, 101, 100, 1077 के बारे में में अवगत करवाया।

About The Author