September 20, 2026

सांसद प्रतिभा सिंह मिली प्रकाश चौधरी से

सरकार से नाराज चल रहे पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को मनाने उनके निवास स्थान पर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह स्वयं पहुंची। उन्होंने करीब एक घंटे प्रकाश चौधरी के साथ मंत्रणा की। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रकाश चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी से त्यागपत्र दिया है। इसकी जानकारी इन्हें मीडिया के माध्यम से मिली थी इसलिए आज वह बातचीत के लिए यहां पहुंची है। उन्होंने बताया कि बल्ह हलके में सरकार के स्तर पर बहुत सी ऐसी कमियां रही है जिससे वे आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश चौधरी कांग्रेस के एक निष्ठावान व कर्मठ नेता है और पार्टी संगठन को मजबूत करने में इनका बहुत बड़ा रोल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकाश चौधरी से बात करके पूरी फीडबैक ले ली है और अब शिमला में जाकर इस मामले को मुख्यमंत्री से बातचीत करके सुलझाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

About The Author