September 22, 2026

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सोका गाक्काई की चौथी संगोष्ठी: ” सीमाओं को तोड़कर – जीवन की गरिमा के लिए एक नये समाज की रचना करती महिलाएं”

लैंगिक बाधाओं को तोड़ने और एक शांतिपूर्ण समाज की स्थापना करने के उद्देश्य से, शांति, संस्कृति, शिक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने वाली संस्था, भारत सोका गाक्काई ने 26 जून को एक महिला संगोष्ठी का आयोजन किया। बी एस जी मुख्यालय में आयोजित इस संगोष्ठी का शीर्षक था ” सीमाओं को तोड़कर – जीवन की गरिमा के लिए एक नये समाज की रचना करती महिलाएं” इस संगोष्ठी में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि कैसे महिलाएं सामाजिक धारणाओं को बदलने में योगदान दे रही हैं, अपने इस योगदान द्वारा वे एक नये और प्रगतिशील समाज की रचना कर रही हैं तथा उसे प्रभावित कर रही हैं। चर्चा में यह खोजने मालूम करने की कोशिश की गई, कि कैसे लचीलापन, साहस और दृढ़ विश्वास रखने वाली महिलाएं बाधाओं को तोड़कर एक और अधिक न्यायपूर्ण और न्याय संगत दुनिया की रचना कर रही हैं।

 

About The Author