September 21, 2026

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित थुनाग क्षेत्र का किया दौरा- राहत कार्यो को जल्द पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के थुनाग में भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया तथा प्रभावितों से मिले और उनका कुशल क्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बाढ़ प्रभावित थुनाग बाजार में भारी मलबे और कीचड़ की परवाह किए बिना पूरे बाजार का पैदल निरीक्षण किया और हर दुकान.मकान को हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों.कर्मचारियों को बाजार से मलबा हटाने के कार्य में और तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते हुए कहा कि संकट के इस समय में प्रदेश सरकार उनके साथ है और सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। गौरतलब है कि गत 19 अगस्तए 2022 को हुई भारी बारिश के कारण चट्टी नाले में आई बाढ़ से थुनाग बाजार में भारी मात्रा में पानी और मलबा भर जाने से अनेक दुकानोंए घरों को नुकसान पहुंचा था और अनेक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। बाढ़ के कारण क्षेत्र के लगभग 60 दुकानों और घरों में मलबा भर जाने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर 3ण्92 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को राहत प्रदान करने और पुनर्वास के लिए हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि थुनाग में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है पर संतोष की बात यह है कि किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा है। दुकानों और मकानों को हुए नुकसान के साथ.साथ सामान की हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार की गई है। यदि किन्ही कारणों से कोई प्रभावित व्यक्ति या परिवार उससे छूट गया हो तो वह प्रशासन को अवगत करवा सकते हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जान.माल का बहुत नुकसान हुआ है। अलग.अलग हादसों में 32 लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। कुछ लोग अभी लापता हैंए जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहतए बचाव और पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने थुनाग के क्योली गांव में भारी बारिश के चलते हुए हादसे में एक महिला की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिवार को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान करने की बात कही। उन्होंने ग्राम पंचायत लेहथाच में बाढ़ और भूस्खलन के कारण किसानों के पशुधन की क्षति पर भी चिंता जताई और प्रभावितों को मदद का भरोसा दिया। पंचायत समिति थुनाग के अध्यक्ष देवेन्द्र रावतए जिला परिषद सदस्य खेम दासी और रजनी ठाकुरए सीडी कॉपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष कमल राणाए उपायुक्त अरिंदम चौधरीए पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्रीए एसडीएम थुनाग पारस अग्रवालए लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता केण्केण् कौशल एवं अन्य अधिकारीए भाजपा नेता गुलजारी लालए भीष्म ठाकुरए पीताम्बर ठाकुरए टिकम ठाकुर और अन्य व्यक्ति इस दौरान उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *