September 21, 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे आज पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को हरा दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने नई दिल्ली में बताया कि श्री खड़गे को सात हजार आठ सौ 97 वोट मिले जबकि शशि थरूर को एक हजार 72 वोट मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खडगे को शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कामना की है कि श्री खडगे का कार्यकाल उपयोगी हो।

About The Author