September 23, 2026

बाल दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

बच्चों की शिक्षा, देखभाल और अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवम्बर को बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट संदेश में राष्‍ट्र निर्माण में नेहरू जी के योगदान का स्‍मरण किया। इधर बाल दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

About The Author