September 21, 2026

विदेशों मे फिर लहराया भारतीय परचम, रिकी केज ग्रैमी अवॉर्ड् से सम्मानित

साल 2023 के बहुप्रतीक्षित म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर भारत का परचम लहराया है। बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। उन्हें एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अमेरिका में जन्मे संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपना यह अवॉर्ड शेयर किया है। स्टीवर्ट कोपलैंड ने इस एल्बम में रिकी के साथ सहयोग किया था। 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में, दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन ट्रॉफी जीती है।

About The Author