September 21, 2026

ऑपरेशन दोस्‍त के तहत 23 टन राहत सामग्री के साथ सातवीं उड़ान पहुंची सीरिया

तुर्किए और सीरिया के भूकंपग्रस्त इलाक़ो में सहायता के लिए भारत सरकार के ऑपरेशन दोस्‍त के अंतर्गत आज सातवीं उड़ान 23 टन से अधिक राहत सामग्री लेकर सीरिया पहुंची। विदेश मंत्रालय ने बताया कि राहत सामग्री में जनरेटर, सौर लैम्‍प, दवाएं और अन्य राहत सामग्री शामिल हैं। राहत सामग्री दमिश्‍क हवाई अड्डे पर स्‍थानीय प्रशासन और सीरिया के पर्यावरण उप-मंत्री को सौंपी गई।

About The Author