CWS 2022 : भारत की स्टार रेसलर साक्षी मलिक ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

बर्मिंघम/नई दिल्ली, 05 अगस्त : इंग्लैंड के बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के स्टार रेसलर साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने पहली बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. साक्षी ने फ्री स्टाइल 62 किलोग्राम भार वर्ग में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हरा गोल्ड मेडल अपने नाम क्या. साक्षी ने पहले विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए. उसके बाद पिनबॉल से जीत हासिल की. साक्षी इससे 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2018 में कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी है।
अपडेट जारी…….